प्रेम, सेवा और कौमी एकता का दिया संदेश
ललितपुर। श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक फरवरी 2026 (रविवार) को श्रीसत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का नगर में भव्य भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संगठनों द्वारा रथ यात्रा का पुष्पवर्षा, पुष्पांजलि एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। रथ यात्रा का प्रमुख स्वागत राजपूत कॉलोनी में किया गया, जहां रजनीश पुरोहित, डी.एस.विवेक, डा.अवधेश तिवारी, बृजभान सिंह, संजय भारती सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने रथ का अभिनंदन किया। इसके उपरांत श्रीगुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारे पर रथ यात्रा का सम्मान एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ओंकार सिंह सलूजा, हरविंदर सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा सहित अनेक सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। शिरडी साईं फैमिली द्वारा श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सी.पी. सैनी, महेश पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बुंदेलखंड विकास सेवा की ओर से भी रथ यात्रा का स्वागत किया गया, जिसमें हरीश कपूर टीटू, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कौमी एकता समिति की ओर से परवेज पठान, भारतीय किसान यूनियन की ओर से सुनील शर्मा अपनी टीम के साथ रथ यात्रा के स्वागत में शामिल हुए। प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री अमित सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन, कल्लू, पवन संज्ञा, सुनील सैनी, अनिल सैनी सहित पत्रकार साथियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के घण्टाघर चौराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा पुष्पवर्षा की गई। आटा मंदिर पर जैन समाज, धनुषधारी मंदिर पर गहोई वैश्य समाज, चित्रांश फाउंडेशन एवं श्रीवास्तव परिवार तालाबपुरा की ओर से विनय श्रीवास्तव, होटल अनुरस पर नरसिंह मंदिर समिति की ओर से हाकिम सिंह एवं परिवार तथा नारायण सिंह यादव तालाबपुरा एवं मुकेश विश्वकर्मा तालाब की ओर से रथ यात्रा का स्वागत किया गया। सायंकाल अग्रवाल रेजीडेंसी में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्री सत्य साईं सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सचिन नेब, उपाध्यक्ष अमिताभ शरण, आध्यात्मिक समन्वयक संजय तिवारी, मध्य प्रदेश आध्यात्मिक समन्वयक सुनील, ओंकार तिवारी, निशांत वर्मासहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान श्री सत्य साईं सेवा समिति के वरिष्ठ एवं पुराने सेवाधारियों, साईं भक्तों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। रथ यात्रा ने नगर में प्रेम, सेवा, सद्भाव एवं मानव एकता का सशक्त संदेश दिया। रथ यात्रा आगमन अवसर पर संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शरद खैरा, हाकिम सिंह, स्वामी अनुराग अमर, डा.जगवीर सिंह, रमन शर्मा, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, वसीम खजुरिया, राघवेंद्र सिंह खोखरा, वृषभान सिंह रमन शर्मा रमेश श्रीवास्तव, सुरेश त्रिपाठी, मुकुल शर्मा, रामखेलावन यादव, सुरेश यादव, मोहन यादव, हरि सिंह यादव, नारायण सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।