पाकुड़ में दुर्घटना के बाद हुए बवाल पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो प्राथमिकी दर्ज
Police take strict action against the riot that broke out after the accident in Pakur, two FIRs registered.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ शहर के गांधी चौक के समीप बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटना के बाद उत्पन्न बवाल और उपद्रव को लेकर पाकुड़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में पाकुड़ नगर थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, दर्ज कांडों में 80 से 90 नामजद तथा 600 से 700 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जायेगी।
डीएसपी अजय आर्यन ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों द्वारा दिए गये लिखित आवेदन के आधार पर भी अलग से कांड दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कूली बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेंगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा



