हवलदार रतन सिंह का ग्रामीणों ने किया स्वागत

बावड़ी। एन.एच 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया के राजस्व ग्राम बाजियों की ढाणी निवासी हवलदार रतन सिंह का स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया। सूबेदार विरेन्द्र चौधरी ने बताया कि हवलदार रतन सिंह 21 जनवरी 2002 में ब्रिगेड ऑफ द गॉड्स रेजीमेंट नागपुर में भर्ती हुए थे। 24 साल 11 दिन देश सेवा कर गांव पहुंचने ठीकरिया स्टैंड पर ग्रामीणों ने हवलदार सिंह को माला, साफा, स्मृति चिन्ह, पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इतना ही नहीं आसपास के कई ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। जगन सिंह बाजिया ने बताया कि प्रथम बटालियन ब्रिगेड ऑफ द गॉड्स पठानकोट से सिंह सेवानिवृत हुए हैं । ठीकरिया का लाडला हवलदार रतन सिंह ने ऑपरेशन पराक्रम के दौरान भारतीय सेवा में योगदान दिया। संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत कांगो देश में छ माह तेरह दिन तक शांति दूत के रूप में भूमिका निभाई। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पठानकोट में रहते हुए सेवाएं दी। हवलदार का कहना है कि क्षेत्र के युवाओं को सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा समाज सेवा के लिए में अग्रणी रहूंगा। इस मौके पर ओमप्रकाश पूनिया, उमेश नेहरा,शीशराम निठारवाल, विजयपाल बाजिया, भूदाराम बगड़िया, नंदकिशोर जांगिड़ विजयपाल बाजिया, विकास बाजिया, गजेंद्र जांगिड़ शंकर सिंह रूलानिया, सांवरमल ऐचरा, मालीराम बाजिया, नारायण बाजिया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।




