बरेली

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीएम ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि योजना शासन की प्राथमिकता में है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वेंडर्स ने शिकायत की कि सोलर पैनल लगने के बाद विद्युत विभाग समय से निरीक्षण नहीं कर रहा, जिससे कनेक्शन और सब्सिडी में देरी हो रही है। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग को समयबद्ध निरीक्षण के निर्देश दिए।
बैंकों में फाइलें लंबित मिलने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को सप्ताह में एक बार बैंकर्स के साथ बैठक कर पेंडेंसी खत्म करने और ऋण वितरण समय से करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ देवयानी, लीड बैंक मैनेजर, संबंधित विभागों के अधिकारी और यूपीनेडा के वेंडर्स मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button