बरेली में कायस्थ समाज का 21वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन 13 दिसंबर को
रजत और स्वर्ण जयंती दंपतियों का होगा सम्मान

प्रमुख उद्देश्य – एक मंच पर योग्य वर-वधू का परिचय और बुजुर्ग दंपतियों का सम्मान
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कायस्थ समाज के युवक-युवतियों को वैवाहिक बंधन के लिए एक मंच उपलब्ध कराने और वैवाहिक जीवन की लंबी पारी तय करने वाले बुजुर्ग दंपतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से श्री चित्रगुप्त समाज कल्याण सेवा ट्रस्ट (रजि.) एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली के संयुक्त तत्वावधान में 21वां विशाल विवाह समारोह, वैश्विक परिचय सम्मेलन और वैवाहिक स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह आयोजित होगा।
यह आयोजन 13 दिसंबर 2026, शनिवार सुबह 10 बजे से मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, नैनीताल रोड, बरेली में होगा। शनिवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई।
ट्रस्ट के संरक्षक वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि ट्रस्ट पिछले 21 वर्षों से लगातार बरेली में यह आयोजन करा रहा है। अब तक 6000 से अधिक युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन के माध्यम से रिश्ता तय कराया जा चुका है। इस बार विवाह स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।
समारोह के दो मुख्य उद्देश्य –
परिचय सम्मेलन – देशभर से आने वाले कायस्थ परिवारों के योग्य वर-वधू का एक ही मंच पर परिचय कराया जाएगा, जिससे रिश्ते तय करने में आसानी हो।
स्वर्ण जयंती सम्मान -जिन दंपतियों ने 25 वर्ष (रजत जयंती) और 50 वर्ष (स्वर्ण जयंती) का वैवाहिक जीवन पूरा कर लिया है, उनका सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा। साथ ही वृंदावन धाम योजना का लाभ लेने वाले बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई प्रदेशों से कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना, राकेश सक्सेना, पंकज सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, रितेश सक्सेना, दिनेश सक्सेना, रवि सक्सेना, सुधीर कुमार, विकास सक्सेना, अभय चौधरी, शशि सक्सेना, ममता सक्सेना, नीरज सक्सेना आदि मौजूद रहे।



