बरेली
कोर्ट लॉकअप से कैदी फरार, 8 पुलिस कर्मियों को SSP ने किया सस्पेंड FIR दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिला कारागार से पेशी पर लाया गया अभियुक्त सचिन पुत्र चंद्रभान अदालत के लॉकअप से फरार हो गया।
मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी बरेली ने लापरवाही बरतने पर 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रकरण में थाना कोतवाली पर FIR No. 528/26 धारा 261/262 BNS के तहत फरार अभियुक्त सचिन और 8 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दर्ज की गई है।
फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी, कोतवाली और सुभाषनगर थाने की 4 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम की बाइट उपलब्ध है।


