झुंझुनू
मंदिर में सहयोग करने पर गोदारा का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के चिड़ावा शहर के सूरजगढ़ रोड़ के पास निकटवर्ती गांव उधमपुरा के रहने वाले महावीर गोदारा द्वारा तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 1 लाख 25 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सलाहकार सूबेदार राजवीर जाखड़ , चिड़ावा उपाध्यक्ष जयकिशन पायल एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक प्रभारी अनुप भालोठिया ने समाजसेवी गोदारा का शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी एवं तेजा भक्त महावीर गोदारा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



