ललितपुर

तालबेहट में मारपीट का मामला

एक ही घटना को लेकर दो पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना तालबेहट क्षेत्र के ग्राम पिपरई/पटा में खेत में भैंस चले जाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 08 फरवरी 2026 को अपराह्न करीब 3 बजे खेत में भैंस चले जाने की बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना तालबेहट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पहले पक्ष की ओर से रमेश पुत्र कनई यादव, निवासी ग्राम पटा ने थाना तालबेहट में एफआईआर दर्ज कराई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि खेत में भैंस चले जाने को लेकर राजा सिंह व हरिश्चंद्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राजा सिंह पुत्र साखूलाल यादव ने आरोप लगाया कि खेत में पशु भगाने को लेकर रमेश, जहान, सुजान व सतेंद्र ने उनके साथ तथा उनके पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भी पुलिस ने समान धाराओं 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस में केस दर्ज किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button