अमेठी

जिलाधिकारी अमेठी संजय चौहान और उनकी पुत्री कु0 ऋषिका चौहान ने शूटिंग में फिर लहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी। 23 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक दिल्ली स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज में आयोजित 28 वें प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान आई ए एस ने मास्टर्स और सिविल सर्वेंट श्रेणी के ट्रैप शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर स्टेट ट्रॉफी अपने नाम की। इसी प्रतियोगिता में उनकी पुत्री कुमारी ऋषिका चौहान, जो वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय की छात्रा हैं, ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में रजत पदक जीतकर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया। यह उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिता-पुत्री की जोड़ी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी बरकरार रखी गई है। अब दोनों खिलाड़ी आगामी माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button