अमेठी

बिजली बिल राहत योजना -दसवें दिन हुए 46 कैम्प, कुल 5200 हुई रजिस्ट्रेशन संख्या

दिसम्बर में सबसे अधिक छूट, योजना का लाभ जरूर उठाएं उपभोक्ता -अधीक्षण अभियंता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत बुधवार को जिले में कुल 46कैम्प आयोजित किए गए।इन कैम्पों में 643 उपभोक्ताओं ने योजना के लाभ के लिए पंजीकरण कराया। 58लाख रु की धनराशि जमा हुई है।
बिजली बिल राहत योजना 1दिसम्बर से शुरू हुई है। 28फरवरी तक तीन चरणों में बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट से लाभान्वित किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक दिसम्बर से अब तक दस दिनों में 5200 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में 31दिसम्बर तक सबसे अधिक छूट है। सभी उपभोक्ताओं से निकट के कैम्प में जाकर पंजीकरण कराने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button