झारखण्ड रजत जयंती वर्ष पर लिट्टीपाड़ा में जलछाजन रैली का हुआ आयोजन
Jalchajan rally was organised in Littipada on the occasion of Jharkhand Silver Jubilee year.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। झारखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह 2025 के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत बाँसजोरी में जलछाजन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जलछाजन समिति के सदस्यों एवं हितग्राहियों द्वारा अपने-अपने टोले से प्रारम्भ होकर कार्यक्रम स्थल तक निकाली गई। इस दौरान जल संरक्षण पर आधारित स्लोगन, नारे और कलश यात्रा ने वातावरण को जन-जागरूकता किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भूमि संरक्षण पदाधिकारी सूचित एक्का एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए झारखण्ड के इतिहास, गौरव गाथा, आंदोलनकारियों के योगदान तथा राज्य की स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रजत जयंती वर्ष को राज्य की संस्कृति, परंपरा और विरासत के संरक्षण का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में जलछाजन गीत प्रस्तुत किया गया एवं शपथ ग्रहण के माध्यम से जल-संरक्षण की प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम और जलछाजन रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



