ललितपुर
स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी भावभीनी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बानपुर (ललितपुर)। जिले के थाना बानपुर में तैनात थानाध्यक्ष बानपुर अरूण कुमार तिवारी के अन्य जनपद स्थानांतरण पर कस्बे के सम्भ्रांत व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं व पुलिस स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष बानपुर को समस्त स्टॉफ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बताते चलें कि थानाध्यक्ष बानपुर के रुप में अरूण कुमार तिवारी ने लगभग कस्बे में डेढ़ वर्ष सेवाऐं दी। इस दौरान उनके सरल, सहज व मिलनसार छवि के द्वारा कस्बे के व क्षेत्र केे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। लोग जगह- जगह उनकी कार्यशैली, मिलनसार छवि व स्वभाव की चर्चा करते रहते थे। उनके कार्यकाल में थाना परिक्षेत्र में अपराधी भय खाते रहे व वह सभी को यथोचित सम्मान देते थे। इस दौरान उन्होनें थाना बानपुर में बहुत निर्माण कार्य भी कराये जिससे बानपुर थाने की दशा ही बदल गयी फलस्वरूप थाने के निरीक्षण के दौरान समय- समय पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी काफी प्रसंशा भी की गयी। इस अवसर पर सम्पूर्ण स्टाफ थाना बानपुर उपस्थित रहा। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस अवसर पर कई लोग भावुक हो गये व थानाध्यक्ष की प्रसंशा करते नहीं थक रहे थे व उनके कार्यकाल को सराह रहे थे।



