सिंगरौली

सिंगरौली में अवैध कॉन्क्रीट ब्लॉक प्लांट पर उठे सवाल

वायु प्रदूषण से ग्रामीण परेशान..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली जिले के नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 45 अंतर्गत ग्राम नौगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर के पास संचालित कॉन्क्रीट ब्लॉक निर्माण इकाई क्यू ग्रीन टेककॉन प्रा. लि. पर गंभीर आरोप लगे हैं। सूत्रों की माने तो कंपनी द्वारा बिना किसी पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के भारी मात्रा में कॉन्क्रीट ब्लॉक का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्लांट से उड़ने वाली धूल और कणों के कारण सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। न तो धूल नियंत्रण के लिए स्प्रे सिस्टम लगाया गया है और न ही अन्य आवश्यक पर्यावरणीय मानकों का पालन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीपीसीबी), सिंगरौली ने स्पष्ट किया है कि संबंधित प्लांट ने विभाग से स्थापना एवं उत्पादन की अनुमति (Consent to Establish/Operate) नहीं ली है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच जल्द पूरी कर अवैध रूप से संचालित प्लांट पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके..
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button