शामली

कैराना में एसपी शामली का सख्त एक्शन

बाजार में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
कैराना/शामली : पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह द्वारा थाना कैराना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.04.2026 को मुख्य बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव भी लिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता बनाए रखें और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर विशेष नजर रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस अधीक्षक के इस सक्रिय रुख को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की नियमित गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है और असामाजिक तत्वों में भय बना रहता है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कैराना श्री समयपाल अत्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button