गोड्डा

महागामा में 4 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा अनुमंडल कार्यालय में सीडीपीओ चंद्रशेखर आजाद की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। दौरान उन्होंने बताया कि महागामा थाना कांड संख्या 17/2026 के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 07.02.2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि भागलपुर की ओर से एक व्यक्ति महागामा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने हेतु आने वाला है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए महागामा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान केचुआ चौंक से नहर होते हुए हरिणचरा जाने वाली सड़क पर, कब्रिस्तान के पास, बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति लाल रंग का थैला लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिया, जो वहां खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार करने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर छापामारी दल द्वारा विधिवत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से लाल रंग के थैले में 01-01 किलोग्राम के कुल 04 पैकेट, अर्थात कुल 04 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही 140 रुपये नगद भी बरामद किए गए। बरामद गांजा को विधिवत जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में महागामा थाना कांड संख्या 17/2026 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा अग्रतर कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम : मुन्नीलाल भगत
उम्र : लगभग 42 वर्ष
पिता : सतनारायण भगत
पता : ग्राम नया टोला बैजानी बाईपास, जगदीशपुर, जिला भागलपुर.
बरामद सामान
लाल रंग का एक झोला
04 किलोग्राम गांजा
140 रुपये नगद.
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी
उपेन्द्र महतो, पु०नि०, महागामा (पर प्रभाग)
मनोज कुमार पाल, पु०अ०नि०, थाना प्रभारी, महागामा
खालिद अहमद खान, स०अ०नि०
निर्मल कुमार पाण्डेय, स०अ०नि०
महागामा थाना सशस्त्र बल.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button