गोड्डा
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला खेल विभाग द्वारा कृषि महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा।युवा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भाषण, कविता पाठ एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, राज्य स्तर से चयनित टीमें आगामी 12 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।



