अमरोहा

अमरोहा में 1.5 लाख की चोरी का खुलासा

कबाड़ी का काम करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, बैटरी-इन्वर्टर समेत कई सामान बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आदमपुर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़े गए आरोपियों से 1.5 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद हुआ है।
पुलिस ने शाहबाजपुर ढोला पर चेकिंग के दौरान किया सेल्टोस कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहरूख, अय्युब और शाहरूख उर्फ शेरखान के रूप में हुई है। इनके पास से 4 बैटरे, 6 इन्वर्टर, 4 स्टेबलाइजर, 10 किलो कॉपर और 5 किलो स्क्रैप तार बरामद हुआ है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कुमार पंत के अनुसार, तीनों आरोपी गौतमबुद्धनगर में रहते हैं। मोहम्मद शाहरूख की वहां कबाड़ी की दुकान है। आरोपी पहले दुकानों की रेकी करते थे। फिर एक साथ कार में आकर वारदात को अंजाम देते थे।
आरोपियों ने 3-4 जुलाई की रात रहरा गवा रोड चौराहे पर इन्वर्टर बैटरी की दुकान से, 26-27 जून की रात चंदनपुर चीनी मिल के पास एक मकान से, और 24-25 जून को छपना गांव में एक विद्यालय से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button