बिजनौर

विधवा महिला को बंधक बनाया, धोखे से धर्म परिवर्तन कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर । थाना कोतवाली शहर के ग्राम बुरहानुद्दीन पुर निवासी नसीमुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन ने खुद को रवि जाट बताकर गैर संप्रदाय की एक विधवा महिला जिसके पति की दस साल पहले मौन हो गई थी, का छलपूर्वक धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी ने मकान बनवाने के नाम पर पीडिता से आठ लाख रूपये की नकदी व आभूषण हड़प लिये और मकान भी नहीं बनवाया। आरोपी ने महिला व उसके नाबालिग बच्चों को अपने घर ले जाकर नजरबंद कर दिया और पीड़िता से कुछ सादे कागजों पर अंगूठे लगवाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराते हुए पीड़िता व उसके बच्चों के नाम परिवर्तिन कराकर अपने धर्म के नाम से आधार कार्ड बनवा दिये। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के पुत्र की शादी भी अपने समुदाय में करा दी तथा अन्य बच्चों की शादी भी अपने समुदाय में करानी की योजना बना रहा था। 17 जुलाई को नसीमुद्दीन किसी शादी समारोहे में जाने के लिये घर से निकला तथा मकान का ताला लगाना भूल गया। इस दौरान पीड़िता अपने बच्चों को लेकर वहां से निकल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अभियुक्त नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button