झुंझुनू
गुड़ा के जागीरदाला में फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह 7 मार्च को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। गुड़ा ढहर के जागीरदाला में स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर व राधा गोविंद गौशाला सेवा समिति के तत्वाधान में 7 मार्च को फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश शर्मा और दिनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सत्तू डफ पार्टी मंडावा फतेहपुर बलबीर चिराना एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से शुरू किया जाएगा। सेवा समिति कार्यक्रम की तैयारीयों में लगी हुई है।



