विश्व जनसंख्या दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Quiz competition organized on World Population Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), जिला के बारियातू प्रखणड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर मे विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को मेरा युवा भारत लातेहार के बैनर तले क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपेश कुमार साव, शिक्षक दिनेश प्रताप दुबे, सरोज एक्का एवं नेहरू युवा क्लब की प्रखंड कॉर्डिनेटर बबीता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूपेश कुमार साव ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि जनसंख्या इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो संसाधनों पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा, जिससे भविष्य में गंभीर समस्याएं उत्पन्न होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता आती है और उनका बौद्धिक विकास भी होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक दिनेश प्रताप दुबे, सरोज एक्का एवं क्लब की कोऑर्डिनेटर बबीता कुमारी की अहम भूमिका रही। जानकारी देते हुए नेहरू युवा क्लब की प्रखंड कोर्डिनेटर बबीता कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें रूपा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वर्षा कुमारी द्वितीय और शिववचन उरांव तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मेरा युवा भारत लातेहार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय के कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



