अमरोहा

अमरोहा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी

कौशल महोत्सव में लिया हिस्सा बोले- बजट में रोजगार शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी गुरुवार को अमरोहा पहुंचे।वे यहां पूर्व कृषि मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने और एनडीए की एकजुटता पर बात की।जयंत चौधरी ने गजरौला के शिव इंटर कॉलेज में आयोजित कौशल महोत्सव में भाग लिया।उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट को किसान युवा और मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी बताया।उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।इस कौशल महोत्सव में 40 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।गजरौला में फैक्ट्रियों के प्रदूषण के खिलाफ 60 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के मुद्दे पर जयंत चौधरी ने अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि वे किसानों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।उन्होंने किसानों के जागरूक होने को अच्छी बात बताते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इसमें कोई समस्या नहीं है।
कार्यक्रम के बाद जयंत चौधरी ने मालीखेड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का भी निरीक्षण किया।उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button