गाजियाबाद
भाजपा विधायक पर मीडियाकर्मी को धमकी देने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाजियाबाद। गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर एक मीडियाकर्मी द्वारा धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मीडियाकर्मी आकाश गौड़ द्वारा पुलिस आयुक्त को दिए गए पत्र में जानकारी देते हुए बताया गया कि वे पिछले 15 वर्षों से गाजियाबाद जनपद में पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और जनहित की खबरें और साक्षात्कार करते हैं। पुलिस आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में उनके द्वारा आरोप लगाया कि उनके द्वारा की गई किसी खबर को लेकर लोनी विधायक द्वारा उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दी है। जिस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त से मामले में कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।
*पहले भी जुड़ा रहा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादों का नाता*
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विवादों से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पूर्व में भी उन पर एक फूड इंस्पेक्टर और पत्रकारों को मारने पीटने , धमकी देने एवं गाली गलौज करने का आरोप लग चुका है। इसके साथ ही लोनी में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस के साथ हुई नोकझोंक में भी उनका कुर्ता फटा था जिसको लेकर भी वे खूब विवादों में रहे थे।

