अमरोहा
भैया दूज पर गोला की मांग बढ़ी, रेट चार सौ पार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर में गुरुवार को भैया दूज का पर्व है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस पर्व पर बहनें भाईयों के हाथ पर कलावा बांधने के माथे पर तिलक करते हुए साथ में नारियल का गोला भेंट करती हैं। बुधवार को भैया दूज से संबंधित सामान की खरीदारी के साथ-साथ किराना की दुकानों पर गोला खरीदने वाली महिलाओं की भी खासी भीड़ रही। खास बात यह रही कि इस बार गोला पिछले वर्ष के मुकाबले डेढ़ गुना अधिक दाम पर बिक रहा है ,गोला 400 से 450 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिका।दरअसल, भैया दूज पर बहनें भैया को गोला और काजू किशमिश भेंट करती हैं। इसी के चलते बाजार में गोला, काजू किशमिश, मिठाई आदि की खूब खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। इसके अलावा नगर के अंबेडकर पार्क, पंसारा बाजार, घास मंडी, रहरा बस अड्डा आदि स्थानों पर गोलों की दुकानों पर अच्छी बिक्री हुई।
वहीं, डिमांड बढ़ने के साथ ही गोले का दाम भी तेजी से बढ़ गया है। आलम यह है कि बीते वर्ष के मुकाबले गोले के दाम काफी बढे हुए है, जो इस बार 400 से 450 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गया है।


