बोकारो

मजदूर अब सुरक्षा से खिलवाड करने नही देगा-बि के चौधरी ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो : आज जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर 9 मे झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह युनियन के महामंत्री बि के चौधरी के अध्यक्षता मे अति आवश्यक बैठक हुई। जिसमे कार्यकारिणी के सदस्य और सभी बिभाग से नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए आये दिन प्लांट मे सुरक्षा के अभाव मे एवं जर्जर हो चूके मशीनों के कारण ठेकाकर्मीयों का असमय मृत्यु हो रही है या अपंग हो रहा है को लेकर चिन्ता ब्यक्त किया गया तथा मृत् मजदूरों के आत्मा को शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दिया गया ।अपने संबोधन मे महामंत्री बि के चौधरी ने कहा कि प्रबंधन सुरक्षा के नाम पर कवच के नाम पर करोड़ो रूपया बर्बाद कर रही है तथा मोदी जी के तरह सुरक्षा पर भाषणबाजी कर रही है तथा दुर्धटना का जांच के नाम पर जांच कमिटी बनाकर सरकार या मजदूरों के आंख मे धूल झोकने का काम कर रही है ।लेकिन दुर्धटना रूकने के बजाय बढता जा रहा है ।सुरक्षा के अभाव मे अगर मजदूर काम से इन्कार करता है तो ऐसे मजदूरों को काम से निकाल बाहर कर दिया जाता है ।दुसरी तरफ उत्पादन और मुनाफा मे 90% योगदान देने बाले मजदूर जो स्थायी नेचर का काम कर रहा है उसका हक अधिकार के लिए जय झारखंड मजदूर समाज लगातार आन्दोलनरत है लेकिन प्रबंधन कुम्भकर्ण बना हुआ है जिसे आर पार की लड़ाई से हीं जीता जा सकता है जिसे करने का निर्णय लिया गया साथ साथ मुख्य महाप्रबंधक सुरक्षा का घेराव भी जल्द करने का निर्णय लिया गया । महामंत्री बि के चौधरी ने प्रबंधन को चेताबनी देते हुए कहा कि समय रहते 39 महिने का एरियर ,युनियन चूनाव, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे सुधार, एस वन से कार भत्ता,ठेका कर्मीयों को रात्री ,केन्टीन, साईकिल भत्ता,बी जी एच मे भर्ती मरीचों को मुफ्त भोजन,बी जी एच मे काम कर रहे इस्पातकर्मी,ठेकाकर्मीयों को मुफ्त साईकिल स्टेन्ड का उपयोग,एस डब्लू का बी जी एच मे ईलाज, यू एस डब्लू को मोटर साइकिल पास इत्यादि मांगो पर सकारात्मक पहल करें अन्यथा आन्दोलन झेलने के लिए तैयार रहें ।बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, शंकर कुमार, अनिल कुमार, आर बी चौधरी,यू सी कुम्भकार,जितेन्द्र कुमार चौधरी,रौशन कुमार, तुलसी साह, ए डब्लू ए अन्सारी,आई अहमद, सुरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, ओ पी चौहान, आर आर सोरेन, रामेश्वर मांझी,शशिकांत,दयाल मांझी, रामा रवानी,अभिमन्यु मांझी बरिया तेली , प्रमोद कुमार, उपेंदर कुमार, ए के मंडल , एम एल मोदी,जितेन्द्र कुमार सिंह, उत्तम कुमार, सत्येंद्र कुमार, दिलीप ठाकुर,विक्की कुमार, संजय कुमार,अरविंद, बिनोद गोप, विजय साहू, इत्यादि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button