पाकुड़

मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन

Jail court cum medical camp organized in Mandalkara Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 15 फरवरी 2026 रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में रविवार को मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर तथा प्राधिकार की सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, सहायक गंगाराम टुडू एवं अज़फर हुसैन विश्वास तथा जेल प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों ने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बंदियों को उनके मामलों में मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराने, कानूनी अधिकारों के संरक्षण तथा प्राधिकार से मिलने वाले अन्य विधिक लाभों पर विस्तार से अवगत कराया गया। विचाराधीन बंदियों के मामलों की पैरवी हेतु अधिवक्ताओं की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी ली गई। साथ ही आयोजित मेडिकल कैंप में बंदियों का बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में न्यायालय कर्मी, पारा लीगल वॉलंटियर्स एवं मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button