पाकुड़

ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलते ही उपासना मरांडी ने की तत्काल पहल

Upasana Marandi took immediate initiative upon learning of the villagers' difficulties.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

महेशपुर, पाकुड़। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। पंचायत बलियाडांगा अंतर्गत हरिदासपुर गांव में बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल पहल की। उपासना मरांडी की पहल पर सड़क पर डस्ट डलवाकर रास्ते को फिलहाल आवागमन के योग्य बनाया गया। इससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली और पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया एवं अन्य वाहनों के आवागमन में भी सुविधा हुई। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। कीचड़ के चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर डस्ट डलवाया गया। इस मौके पर उपासना मरांडी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन सहित किसी भी बुनियादी समस्या के कारण परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक स्तर पर पहल की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने सड़क पर डस्ट डलवाने की पहल के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या की जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई होने से फिलहाल आवागमन काफी सुगम हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button