खैरथल
रैणागिरी धाम वार्षिकोत्सव, रक्तदान शिविर मे 441 यूनीट रक्त संग्रहित
भण्डारा और कुश्ती कामड़ा आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : मुण्डावर ब्लॉक के श्री शीतल दास जी आश्रम, रैणागिरी धाम में 155वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय लक्खी मेले का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बेटी प्रज्ञा यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वामी बालकादेवाचार्य महाराज, भाजपा नेता इंद्र यादव, डॉ. अंजली यादव ,किसान नेता टिल्लू शर्मा, अनुराग कौशिक सहित भाजपा नेता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव के पहले दिन विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमे 441 यूनीट रक्तदान किया गया
शुक्रवार को विशाल भण्डारा का आयोजन होगा शाम को कुश्ती का कामड़ा होगा जिसमें प्रसिद्ध पहलवान हिस्सा लेगे


