बरेली

चीफ प्रॉक्टर पर अमर्यादित पोस्ट करने का आरोप

पद से हटाए गए

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर अमर्यादित पोस्ट किया गया, जिससे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए विरोध जताया और प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश राय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने चीफ प्रॉक्टर के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की। आरोप लगाया कि चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है।
चीफ प्रॉक्टर से की धक्का-मुक्की
छात्र नेता चीफ प्रॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए, जिससे कॉलेज परिसर में तनाव गहरा गया। प्रोफेसर खरे के सामने आते ही प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी, जिसमें छात्राओं ने भी आगे बढ़कर घेराव किया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित निकाला। छात्रों के जबरदस्त विरोध और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से चीफ प्रॉक्टर को पद से हटाते हुए पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
वहीं छात्र नेता चीफ प्रॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए, जिससे कॉलेज परिसर में तनाव गहरा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button