संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ अरुण कश्यप ( प्रतिनिधि संजीव अग्रवाल विधायक सदर कैंट बरेली) द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल लाइन्स बरेली से एक विशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया । इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी,प्रभारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त मलेरिया निरीक्षक एवं पाथ,डब्लू0एच0ओ0 के प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित रहे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक एवं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जायेगा। जिसमें नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एण्टीलार्वा दवा का छिडकाव, फाॅगिंग, नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई। स्वास्थ्य एवं आई0सी0डी0एस0 विभाग घर-घर दस्तक देकर परिवारों को संचारी रोगों के विषय में जागरूकजा लायेगें। शिक्षा विभाग,कृषि विभाग,पशुपालन विभाग इत्यादि समस्त विभाग मिलकर संचारी रोगोें के नियंत्रण के उपायों हेतु जनसमुदाय में जनजागरूकता करेंगे !



