गोड्डा

आपसी भाईचारे के बीच होली के सराबोर में मस्त हुआ गोड्डा

रंग गुलाल खेलकर जिले में मनाई जा रही होली 

आदिवासियों ने पानी से होली खेलकर मनाया पर्व
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। फगुआ की मस्ती ही अलग है। होली पर्व में छोटे-बड़े सभी अपने-अपने स्तर से मस्ती के मूड में रहते हैं। जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सौहादपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। एक तरफ मुसलमान भाइयों का पाक माह रमजान चल रहा है। तो दूसरी तरफ रंगों की होली से बाजार अटखेलिया खेल रही है। पारंपरिक गीत नृत्य का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है। शहरी क्षेत्र में आधुनिक पद्धति से युवागण होली मना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में देसी एवं पछियारा होली मनाने की परंपरा वर्षो से चली जा रही है। यहां पर बताना जरूरी है कि मंगलवार को यहां के स्थानीय वासिंदो ने देसी होली मना कर फगुआ की मिठास को चार चांद लगाने का काम किया। जबकि बरसों से रह रहे लोगों की ओर से पछियारा होली बुधवार को मनाया गया। गोड्डा बाजार में पछियारा होली का रंग मुख्य बाजार में स्पष्ट तौर पर देखने को मिला है। बाजार के अधिकतर दुकानें बंद रही है। प्रशासन की ओर से होली पर्व में पूरी तरह से डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्योंकि डीजे बजाने के बाद होली के फुहड़ गीतों पर डांस के बाद झगड़ा का रूप ले लेता है। इसलिए पूर्व में ही शांति समिति की बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारी की ओर से इस मामले में पूरी तरह से आम जनता को जागरुक करते हुए डीजे ना बजाने की अपील की गई है। अगर डीजे बजाने के कारण होली पर्व और रमजान पर्व में किसी भी तरह का असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने की कोशिश किया जाता है तो पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। दिन भर होली खेले जाने के उपरांत संध्या बेला में सभी लोग गुलाल का पैकेट लेकर छोटे बड़े को पैर छू-कर प्रणाम कर आशीर्वाद लेते हैं। बड़े होली के शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद देते हैं। वहीं, जिले के कई स्थानों पर होलिका दहन आयोजित किया गया। मारवाड़ी समाज के अलावा अलग-अलग समाज की ओर से होलिका दहन पारंपरिक तरीके से किया गया।
घर-घर में बना पुआ पकवान
होली पर्व और भी बेहतरीन हो जाता है जब घर-घर में लजीज व्यंजन मनाया जाता है। यानी पुआ पकवान का दिन भर मजा लेने के उपरांत चिकन मटन का भी लुप्त होली मानने वाले लोग उठाते हैं।
सुबह से ही मीट मंडी में रही भीड़, ग्राहक उमड़े
होली है तो मीट मंडी की रौनक भी अलग ही है। अहले सुबह से ही यहां दुकानदारों की ओर से छोटे-बड़े साइज के चिकन खासी पार्टी बकरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। इसे खरीदने के लिए यहां काफी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी है। सभी अपने हिसाब से किलो 2 किलो 5 किलो और ग्रुप में बनाने के लिए 10 से 20 किलो तक चिकन मटन ले गए हैं।
होली को लेकर पुलिस अलर्ट
इधर, होली पर्व को लेकर नगर एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पर्व में किसी भी तरह के बैड एलिमेंट से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्व के मद्देनजर सिविल एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में शहर में पदयात्रा कर लोगों के बीच संदेश दिया गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button