बरेली
राजश्री में स्थापना दिवस ‘‘आह्वान-2026‘‘ के बैनर का हुआ अनावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, बरेली के 17 वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान परिसर में वार्षिकोत्सव ’’आह्वान 2026’’ का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन समारोह के अवसर पर चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयर पर्सन डॉ0 मोनिका अग्रवाल एवं प्रबन्ध निदेशक इं0 रोहन बंसल के द्वारा ड्रोन चालित बैनर का अनावरण किया गया।
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन में 25, 26 एवं 27 फरवरी, 2026 को अपने संस्थान परिसर में 17वें स्थापना दिवस ‘‘आह्वान-2026‘‘ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर राजश्री ग्रुप में संचालित राजश्री महाविद्यालय, तकनीकि, प्रबन्धन, पॉलीटेक्निक, विधि, शिक्षण- प्रशिक्षण, फार्मेसी, आई0 टी0आई0, आयुर्वेदिक, नर्सिंग संस्थानों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभाओं को मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक, क्रीडा, प्रबन्धन और तकनीकि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में स्टार नाइट के अन्तर्गत सिने जगत से मशहूर हस्तियां दर्शकों से रूबरू होंगी। संस्थान में अध्ययनरत् एवं विगत वर्षों में शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां एवं मेडल प्रदान किये जायेंगे। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक रोहन बंसल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थापना दिवस में लगभग 3000 छात्र उपस्थित रहेंगे।
बैनर अनावरण समारोह में संस्थान के डीन प्रो0 साकेत अग्रवाल, निदेशक प्रो0 पंकज कुमार शर्मा, प्रो0 अनिल कुमार, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, प्राचार्य डॉ0 मुकेश पाल गंगवार, डॉ0 सी0पी0 गंगवार, डॉ0 शोएब खान, डॉ0 सुचेता, डॉ0 सुभाष चन्द्र रावत, डॉ0 लथा0 पी, सुरेन्द्र गंगवार आदि रहे।



