रामपुर शाहबाद
शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में तीनों नए सदस्य शामिल
मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया ज़ोर, पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। हर माह की तरह इस बार भी रविवार 5 अक्टूबर को शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक वीपी विद्यार्थी ने की। बैठक में तीनों कार्यकारी अध्यक्षों आकाश शंकर, राजीव भटनागर और अभिषेक शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पहले तीन नए सदस्यों फैज़ अलीम मियां, मो. जुबैर और तालिब खां ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में बोलते हुए अध्यक्ष आफताब ने कहा कि सभी साथी पत्रकारों पर होने वाले अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें। महासचिव सिफत मियां ने सभी लोगों से एकजुट रहने का आव्हान किया। संगठन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संस्थापक एहसान खां, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, विधिक सलाहकार सुहैल खां, महिला विंग की अध्यक्ष नेहा गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ छोटे, संयुक्त सचिव फैजी खां, सचिव जहीर खां, सचिव सुमित कश्यप, सचिव तकरीर अहमद, सचिव फहीम आतिश , प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सागर, कार्यालय प्रभारी शान मो., जहीन खां, इरफान मलिक आदि रहे।



