बरेली

टीका अभियान में अब तक 93,315 बच्चों का हुआ टीकाकरण 

एक टीका, दो सुरक्षा : ऍम.आर. का टीका लगाओ, खसरा और रुबेला मिटाओ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जनपद में 16 फरवरी से स्कूल आधारित मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत 5 वर्ष से 10 वर्ष के बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा रहा है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अभियान के प्रथम चार कार्यदिवसों में अब तक 2168  सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कुल 93,315 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। जनपद में अब तक प्रदेश में सर्वाधिक एमआर टीकाकरण दर्ज किया गया है। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं के चलते अनेक विद्यालय तथा रमजान के कारण कई मदरसे बंद होने से अभियान की गति प्रभावित रहा है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु मेयर डॉ. उमेश गौतम, डॉ गिरीश अग्रवाल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, इंडियन अकादमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे कक्षा 1 से 5 तक के सभी बच्चों का एमआर टीकाकरण अवश्य कराएं। यह टीका पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी एवं निःशुल्क है।
अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में दोहरा रोड स्थित जीआरएम विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर एमआर टीकाकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रोटरी क्लब बरेली द्वारा प्रचार प्रसार हेतु कार रैली निकाली गई और सभी एएनएम को बैनर उपलब्ध कराये गये हैं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button