गोड्डा
नवनिर्मित रेलवे मार्ग परिवर्तन को लेकर रैयतों ने की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा (गोड्डा): रेलवे मार्ग परिवर्तन हेतु प्रखंड अंतर्गत इटहरी, गोविंदपुर, अमजोरा, पत्तीचक, पिरोजपुर, हरिजन टोला, शंकरपुर, मंडल टोला, प्रतापपुर के ग्रामीणों की एक भव्य बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक मैं निर्णय लिया गया की नया अलाइमेंट को रद्द करते हुऐ पुराने एलाइमेन में रेलवे का कार्य कर चुकी पुराने अलाइमेंट से आवादी को नुकसान नही होगा एवं दिनांक 12 जून को मेहरमा अंचल कार्यालय गेट के सामने विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम होना तय हुआ है। सभी प्रभावित लोगों एवं अन्य रैयतों से आग्रह किया गया कि इस विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल करने हेतु निर्धारित स्थान पर पहुंचे।
वहीं बताया गया कि कार्यक्रम का प्रारंभ सिद्धु कान्हु चौक, पिरोजपुर से 10 बजे दिन में पिरोजपुर बाई पास होते हुऐ मेहरमा अंचल पहुचेंगे। वहीं बैठक की अध्यक्षता मो० जलील के द्वारा की गई। बैठक में अशोक शाह, प्रभाष कुमार सिन्हा, रघुवीर मंडल, मो० मकसूद, निर्मल पोद्दार, मंटू सोनी, शिवशंकर शाह, देवाशीस कुमार साह एवं अन्य ग्रामीण रैयत आदि उपस्थित थे।



