अमरोहा

किन्नर के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 15 लाख के आभूषण बरामद। 

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ पंकज त्यागी ने सैदनगली पुलिस को मिली बड़ी सफलता का खुलासा किया। पुलिस ने कस्बा सैदनगली निवासी नन्ही किन्नर के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं।​सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि अभियुक्त उस्मान निवासी थाना नखासा सम्भल की जल्द ही शादी होने वाली थी, जिसके खर्च के लिए उसने चोरी की योजना बनाई।नन्ही किन्नर की शिष्या गुडिया से उस्मान की एक वर्ष से जान-पहचान होने के कारण उसे घर की रेकी करने का मौका मिल गया। आरोपी का नन्ही किन्नर के घर आना जाना था। 20 मार्च को जब नन्ही किन्नर अपनी टीम के साथ सम्भल गई थी, तब अभियुक्त ने ग्लैंडर मशीन और सब्बल से अलमारी काटकर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित किन्नर के घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई और उसने पुलिस को सूचना दी थी।​पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सटीक सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह अभियुक्त को ढक्का मोड़ के निकट से दबोचकर बरामदगी सुनिश्चित की है। बरामद माल में सोने के झाले, झुमकी, जंजीर, कंगन, अंगूठी और चांदी की तीन जोड़ी पाजेब समेत चोरी में प्रयुक्त ग्लैंडर मशीन व पेचकस सब्बल शामिल हैं।
​सफलता पाने वाली टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार, उ.नि. अरुण गिरी, हे.का. संजय चौधरी, का. गौरव तोमर व का. रोहित कुमार। मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button