ललितपुर

अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में भव्य पुष्पाश्रय गौशाला का हुआ लोकार्पण

गौ सेवा भारतीय संस्कृति की प्रमुख धारा : एडीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। प्रागैतिहासिक दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में निर्मित भव्य गौशाला का उद्घाटन एडीएम अंकुर श्रीवास्तव एवं सुमन जैन द्वारा ध्वजारोहण एवं पूजन के साथ हुआ। बताया गया है कि कार्यक्रम के शुभारंभ में गुरुकुलम के छात्रों आदित्य, आदर्श और अक्षत द्वारा मंगलाचरण एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। क्षेत्र में पहलीबार आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौशाला संयोजकों सुरेंद्र जैन सौजना, संदीप  एड., रविन्द्र  मैंगुवा द्वारा सभी अतिथियों का शॉल, माला एवं प्रतीक-चिह्न देकर सम्मान किया गया। संचालन पं.इंद्रकुमार जैन ने किया। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की प्रमुख धारा है। नवागढ़ क्षेत्र में इतनी सुसज्जित गौशाला का निर्माण समाज की जागरूकता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं। अध्यक्षता कर रहे सुमन जैन ने बताया कि गौशाला समाज की आध्यात्मिक उन्नति का केंद्र है। क्षेत्र निर्देशक जयकुमार निशांत ने कहा कि गौशाला का यह निर्माण समाज के सहयोग और विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी का जुडऩा आवश्यक है। इस दौरान सुरेंद्र जैन, संदीप जैन एड., महामंत्री वीरचंद्र जैन, मंत्री अशोक जैन व सुनील जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान इंद्रकुमार जैन, वीरचन्द जैन, कपूरचंद्र  गौना, कपूरचंद्र डुंडा, अशोक मैनवार, डा.भरत गुढ़ा, धर्मेश गुडा, प्रदीप गुडा, बृजनंदन वैद्य, पुष्पेंद्र सिंह, रामनारायण गुर्जर, रामनाथ गुर्जर, यशपाल सिंह, भगवान सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दामोदरदास दुबे, अशोक राजा आदि सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में वीरचंद जैन ने आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button