बरेली
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित,
फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाए जोर

अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच व मरीजों से बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश-मण्डलायुक्त
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वप्रथम मण्डलायुक्त द्वारा गेहूं खरीद की समीक्षा की गयी, जिसमें मण्डलायुक्त द्वारा जानकारी ली गयी .
मण्डलायुक्त ने फार्मर रजिस्ट्री तथा फैमिली आई.डी की भी समीक्षा की और पाया कि मंडल में 80.16 प्रतिशत लोगों की फैमिली आई.डी. बन चुकी है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग (संचारी रोग) की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि मच्छर जनित क्षेत्रों में फागिंग आदि करवायी जाए। बैठक में आयुष्मान कार्ड तथा एच0पी0वी0 वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने आर0बी0एस0के0 के कार्य की भी समीक्षा की, जिस पर अवगत कराया गया कि हर विकास खण्ड में दो टीमें होती हैं, जिस पर मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को उनके कार्यों की गुणवत्ता देखने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटर के संदर्भ में शिकायतें आती है कि सेण्टरों में डॉक्टर स्वयं नहीं बैठते हैं वह अपने स्थान पर अन्य को बैठाते हैं, जिस पर बताया गया कि तहसील आंवला के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, डिस्चार्ज के बाद भी मरीजों से कर्मियों द्वारा कैसा व्यवहार किया गया था इसका फीडबैक लें। अवगत कराया गया कि पर्चा बनवाने के लिए जिला अस्पताल में पांच काउन्टर हैं, इसके अतिरिक्त ऑनलाइन भी व्यवस्था है तथा पर्चा बनवाने हेतु आधार कार्ड की अनिवार्यता है।
बैठक में निराश्रित गौवंश की समीक्षा की,
बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की भी समीक्षा की गयी। बैठक में राजस्व वादों की समीक्षा में पांच साल के अधिक के लम्बित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। धारा-44, धारा- 34, धारा-38, धारा-67, धारा-80 व धारा-116 की भी समीक्षा की गयी। जनपद राजस्व वादों के निस्तारण में बदायंू की स्थिति अन्य जनपदों की अपेक्षा ठीक नहीं पायी गयी।
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि आई0जी0आर0एस0 में संतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत मण्डल स्तर पर कम हो रहा है, इसे बढ़ाए जाने के निर्देश दिए ।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवेन्द्र प्रताप, अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारीगण सहित समस्त मंडल स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



