सिंगरौली

रास्ता रोकर टैक्स माँगने वाले फरार आरोपियों को पुलिस चौकी सासन पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

 रास्ता रोकर टैक्स माँगने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाची ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोशन पुरी पिता राजेन्द्र पुरी, चन्दन पुरी पिता राजेन्द्र पुरी दोनों निवासी बिलासपुर, आदित्य सिंह पिता श्रवण सिंह निवासी मकरोहर चौकी सासन थाना बैदन जिला सिंगरोली (म.प्र.)  दिनांक 5.10.25 को फरियादी मिथलेश कुमार शाह पिता प्रयागलाल शाह निवासी बिलौंजी थाना वैढन जिला सिंगरौली (म०प्र०) का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि अपने साथी के साथ बोलेरो वाहन से ग्राम मझौली रात करीब 01.00 बजे वापस आ रहा था जैसे ही काम तिराहा पर पहुँचा कि ग्राम विलासपुर के रहने वाले राजेंद्र पुरी का लड़का चन्दन पुरी, रोशन पुरी अपने दोस्त आदित्य सिंह एवं एक अन्य साथी के साथ हाथ में डण्डा लिये वाहन बोलेरो के सामने एक अपाची मोटर सायकल खड़ा कर, वाहन बोलेरो को रोक दिये तथा बोले कि बिना टैक्स दिये नहीं जायेगा और टैक्स के रूप में 10000/-रूपये की मांग करने लगे पैसा देने से मना करने पर चारों लोग मां बहन की बुरी बुरी गाली देकर बोलेरो बाहन से जबरन नीचे ऊतारकर चारों लोग डण्डा व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे रिपोर्ट पर थाना बैड़न में अप.. 1081/25 पारा 119(1),324(4),296,351(3), 3(5) भा.न्या.सं. का कायम कर आरोपियों कि पता तलाश की गई को कायमी दिनांक से उपरोक्त आरोपी फरार थे जिन्हें आज दिनांक 08.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिका उप. निरी. संदीप नामदेव, स.उ.नि. विजय, स.उ.नि. लेखचन्द्र, प्रआर.संतोष साकेत ,बलराज सिंह,हेमराज पटेल, सुमत रावत, लल्लू सिंह आर, जितेन्द्र सिंह, अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button