सीकर

बाय में महाशिवपुराण कथा में हुआ शिव पार्वती विवाह का सजीव चित्रण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सीकर दांतारामगढ़। बाय में खंडेलवाल भवन में जारी सात दिवसीय संगीतमयी महाशिवपुराण कथा में शिव पार्वती विवाह के प्रसंग का सजीव चित्रण किया गया। विनोद भारती ने बताया कि सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के पंडित आचार्य बृजभूषण शास्त्री महाराज के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सैकड़ो महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने महाशिवपुराण में शिव पार्वती विवाह के सजीव चित्रण का आनंद लिया, विवाह प्रसंग में राजा हिमाचल की पुत्री पार्वती के साथ भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ, भूत प्रेत, देवी देवता बारात लेकर आए, नाच गान किया, कन्यादान किया गया तथा विनोद भारती ने शिवजी महाराज कि जट्टा का मोतियों कि माला से श्रृंगार किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान रामवतार खुंटेटा ,शंकर लाल शर्मा, मिताई नाथ मातादीन महाराज , रामावतार शर्मा, विजय कुमार पाराशर, गिरीश दाधीच, गौरी शंकर मिश्रा, विनोद भारती, अटल कुमार , नाथू राम चांगिल, रमेश बोहरिका, सुरेश आचार्य, प्रहलाद सहाय शर्मा, ताराचंद सोनी, मिठू महाराज, श्रीकिशन जांगिड़, राकेश दायमा , रामचरण व्यास और महिला मण्डल से प्रेम देवी, सरोज देवी,भगवती भारती, संतोष शर्मा सहित सैंकड़ों धर्मप्रेमियों ने कथा का आनंद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button