गोड्डा

सुबह 7:00 से शुरू हो जाएगी वोटो की गिनती, 9:00 के बाद शुरू हो जाएगा रुझान

अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशी एवं 81 वार्ड उम्मीदवारों की लगी टकटकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 पॉलिटेक्निक कॉलेज बना है मतगणना स्थल 
प्रत्याशियों के चहेते एवं समर्थकों की रहेगी भीड़ 
जीतने वाले प्रत्याशी होली से पहले खेलेंगे रंग गुलाल 
गोड्डा। शहर की सरकार बनना तय है। शुक्रवार को नगरपालिका आम चुनाव का मतों का गणना है। सुबह 7:00 से ही वोटो की गिनती प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर पर काफी तैयारी सुनिश्चित कर ली गई है। वक्त हो जाने पर मतो की गणना कर्मियों द्वारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशी तथा 21 वार्ड के लिए 81 उम्मीदवारों की टकटकी मतों की गिनती पर लगी हुई रहेगी। ठीक उसी तरह से महगामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशी वोट की गिनती में निगाहें बनाए रखेंगे। अगर टाइम से सुबह 7:00 बजे से वोटो की गिनती प्रारंभ हो गई तो संभवत: 9:00 बजे से रुझान आना प्रारंभ हो जाएगा। इधर, आईटीआई पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतों का गणना किया जाना है। इस लिहाज से मतगणना स्थल के बाहर सभी प्रत्याशियों के चहेते एवं समर्थकों की काफी भीड़ होने की संभावना बलवती हो गई है।
मीडिया कोषांग की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने पहुंचे पदाधिकारी 
इधर, मतगणना स्थल परिसर में मीडिया कोषांग  बनाया गया है। मीडिया पोषण की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संबंधित पदाधिकारी की ओर से मॉनिटरिंग किया गया है। खास तौर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल एवं उनकी टीम की ओर से खासतौर पर व्यवस्था को देखा परखा गया है।
मीडिया कोषांग में राउंडवार रिपोर्ट भेजी जाएगी 
पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के तरह मीडिया कोषांग में वोटो की गिनती के तुरंत बाद राउंडवार रिपोर्ट दी जाएगी। इसके लिए आधिकारिक तौर पर कर्मियों को लगाया गया है। ताकि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाताओं को टाइम टू टाइम मतों के गिनती के आंकड़ा किस प्रत्याशी को कितना वोट मिला है, इसकी कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
रुझान आते ही समर्थकों में शुरू हो जाएगा जश्न का माहौल, होली से पहले खेलेंगे रंग गुलाल 
जैसे-जैसे वोटो की गिनती तेज होती जाएगी वैसे-वैसे समर्थकों का जोश परवान चढ़ने लगेगा। जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थकों का जश्न शुरू हो जाएगा, होली से पहले रंग – गुलाल खेल कर अपने-अपने प्रत्याशी के जीत का जश्न मनाएंगे।
तो क्या हो जाएगा 4 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला..!
शहर में इस बात को लेकर दो-तीन दिनों से काफी चर्चा है। फालना प्रत्याशी इतना वोट ला रहा है, चिलना प्रत्याशी को काफी वोट मिला है। सभी अपने-अपने हिसाब से अपनी-अपनी पीठ थपथपा कर 11 प्रत्याशी का वोटों का लेखा-जोखा सुन रहे हैं। जबकि सच्चाई इस बात में है कि जब तक वोटो की गिनती पूरी नहीं हो जाती है तब तक एक-एक वोट भी 11 प्रत्याशी के जीत हार का सबब बन सकता है। एक क्यास लगाया जा रहा है कि नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर खड़े चार वैसे उम्मीदवारों के बीच मतों के आंकड़े में आगे पीछे चलने की उम्मीद है। मसलन के उठा पटक देखने को मिल सकता है..!
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button