सिंगरौली

महापौर ने किया वार्ड 38 में कायाकल्प के तहत निर्माणाधी पीसीसी सड़क का निरीक्षण

सड़क निर्माण कार्य को समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें- रानी अग्रवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली ।  नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर  रानी अग्रवाल के द्वारा आज वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी 2.0 कायाकल्प 2.0 के तहत निर्माणाधीन पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी ली। तथा निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जायें। सड़क निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही होगी। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर सड़क निर्माण गुणवत्ता की जांच करे। महापौर ने कहा कि सड़क बन जाने से वार्ड वासियों के आवागमन की समस्या का समाधान होगा। महापौर ने उपस्थत संविदाकार से कहा कि भविष्य में भी जो निर्माण कार्य उसके द्वारा कराए जाएं, वो भी निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता को ध्यान में रखकर कराए जाएं। इस अवसर पर वॉर्ड पार्षद अनिल कुमार वैस एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली संविदाकार अनूप सिंह, दिवाकर वैस , अरविंद कुमार वैस, प्रियांशु सिंह उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button