गाजियाबाद

निस्तौली गांव में उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडरों का वितरण

गरीबों में खुशी की लहर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : विकास खंड के निस्तौली गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरना गैस एजेंसी के कार्यालय पर किया गया, जहां पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा व आवश्यक कागजात वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कसाना मौजूद रहे। उन्होंने लाभार्थियों को सिलेंडर सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी।
गैस कनेक्शन मिलने से गरीब तबके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें धुएं से मुक्ति मिलेगी और रसोई कार्य सुरक्षित व आसान हो सकेगा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह, सतेन्द्र शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, अरुण पंडित, सभासद लज्जा देवी, चौधरी अजीत सिंह चौधरी, पप्पन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आरना गैस एजेंसी की प्रबंधक कुसुम सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button