बरेली

उद्योग बंधु समिति की बैठक में औद्योगिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मंडलायुक्त शम्भू कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई।
बैठक में लोक निर्माण विभाग ने बताया कि एनएच-30 से सथरापुर होते हुए एफसीआई गोदाम मार्ग को वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में लॉजिस्टिक योजना में शामिल किया गया है। इसमें ड्रेनेज के लिए नाली निर्माण भी शामिल है। मुख्यालय से अनुमोदन मिल गया है, बजट मिलते ही टेंडर कर काम शुरू होगा।
रिछा रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों तरफ 100-100 मीटर खड़ंजा निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र काम पूरा कराया जाएगा।
जीरो प्वाइंट झुमका तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए वित्तीय बिड खुलने के बाद ठेकेदार नियुक्त हो गया है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए यूपीसीडा और वन विभाग को संयुक्त जांच के निर्देश दिए गए। नगर निगम और बीडीए से जुड़ी औद्योगिक समस्याओं के लिए हर माह बैठक करने के निर्देश दिए गए।
उद्योगों की जरूरत के अनुसार आईटीआई में प्रशिक्षित विद्यार्थी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। जीएसटी विभाग और मंडी समिति को टैक्स एनफोर्समेंट की प्रगति का डाटा अगली बैठक से पहले देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, आरएम यूपीसीडा मंसूर कटियार, विमल रेवाड़ी, शरद अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह, राजेश गुप्ता, मो. आरिफ, रजत मल्होत्रा सहित उद्यमी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button