
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 125 कैंट विधानसभा से टिकट के लगभग 11 दावेदारों में संजीव कुमार सक्सेना का व्यक्तित्व सबसे अलग है। मानवीय संवेदनाओं को समझना और सबसे वास्तविक जुड़ाव रखना ही उनकी पहचान है। जो एक बार उनसे मिलता है, उनका हो जाता है।
सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सक्सेना वर्तमान में सपा प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं और पूर्व में जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय संजीव ने गरीब बेटियों के विवाह, भंडारे, कंबल वितरण, कोविड काल में ऑक्सीजन-प भोजन वितरण और बाढ़ पीड़ितों की मदद जैसे कार्य किए हैं। संजीव सक्सेना ने बताया कि समाजवादी पार्टी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। एमएलसी चुनाव में पार्टी की बढ़ी ताकत इसका प्रमाण है। जनता विकल्प के तौर पर सपा की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगे और जीतकर पार्टी को मजबूत करेंगे।



