बोकारो
दुगदा में कोल इंडिया का 51वाॅं स्थापना दिवस मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। दुगदा कोलवाशरी के अतिथि भवन पर कोल इंडिया का 51वाॅं स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि बीसीसीएल दुगदा के वरीय प्रबंधक अभिषेक कुमार के द्वारा कंपनी का झंडा फहराया गया। उपस्थित अधिकारी एवं कर्मियों के ने कंपनी के काॅर्पोरेट गीत गाया गया।कार्यक्रम में फोर्मेन इंचार्ज एस के मिश्र,रामाशीष राम,राजू महतो,हीरो महतो समेत कई कर्मचारी गण उपस्थित थें।



