ललितपुर

बस से उज्जैन जा रहे युवकों के साथ रास्ते में मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम लागौन के पास बस से धार्मिक यात्रा पर जा रहे दो युवकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर गांव के ही चार दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम नौहरखुर्द निवासी मोहित पुत्र अशोक सेन ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी 2026 की रात वह अपने साथी रामलखन के साथ बालाजी इंदौर बस सेवा द्वारा उज्जैन जा रहे थे। रात करीब 8.40 बजे जब बस ग्राम लागौन के पास पहुँची, तभी गांव के आकाश पुत्र प्रान सिंह लोधी, विपिन पुत्र रोशन, साहिल पाटकार पुत्र छोटेलाल और विजय पुत्र हरलाल वहां आए और मोहित को अकारण गालियां देने लगे। जब मोहित ने गाली देने का विरोध किया, तो चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मोहित के साथ यात्रा कर रहे रामलखन ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा और दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने इस मामले में चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 351 (3) व 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button