मथुरा

वृंदावन में विधवा आश्रम परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी और फूलों की वर्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में समाज की मुख्यधारा से दूर रह रहीं कई विधवा माताओं के लिए त्योहार खालीपन लेकर आते हैं। ऐसे में मैत्री घर में आयोजित फूलों की होली ने उनके सूने पलों में रंग भर दिया।आश्रम परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी और फूलों की वर्षा हुई, तो विधवा माताओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। 105 वर्षीय रेनु मां व्हीलचेयर पर बैठी थीं लेकिन जैसे ही उनके हाथों में गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियां आईं तो उन्होंने पास बैठी एक अन्य माता पर उछाल दिए। 95 वर्षीय शांति कपूर ने भी हंसते हुए कहा, आज फिर से बचपन याद आ गया। टन-भर फूलों की खुशबू से भरे वातावरण में सैकड़ों माताएं एक-दूसरे को गले लगाती रहीं। किसी ने अपने गांव की होली के किस्से सुनाए, तो किसी ने कठिन राहों को याद करते हुए आंखें पोंछीं। पारंपरिक रसिया गायन और भजनों पर माताएं कदम मिलाती नजर आईं। एक-दूसरे का हाथ थामकर झूम रही थीं, मानो कह रही हों जीवन अभी बाकी है। संस्था के संस्थापक लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह और संस्थापिका बिन्नी सिंह ने माताओं के चरण स्पर्श कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button