ड्रग इंस्पेक्टर ने की मेडिकल स्टोर की जांच, नमूने लिए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर महरौनी जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश में औषधि निरीक्षक विनय मिश्रा ने नगर के मेडिकल स्टोर की जांच की।औचक निरीक्षण में दुकान से दवाओं के नमूने लिये । ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा के दुकानों में रखे गये फ्रीज, क्रय-विक्रय के कागजात की मांग की और बेचे गये दवाओं का पूरा ब्यौरा तलब किया।जांच के दौरान दुकानों में एक्सपायर दवाओं के रख-रखाव के संबंध मे एवं दवा के खरीद-फरोख्त से संबन्धित बिलों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने दवा विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि बिना फार्मासिस्ट के संचालित दवा के दुकानों को सख्त हिदायत दी गई है। बिना लाइसेंस नवीनीकरण के दुकान का संचालन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का ध्यान रखें।प्रतिबंधित दवाएं की विक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी और एनआरएक्स दवाओं की विक्री विना चिकित्सीय पर्चा के न करें।इस मौके पर सहयोगी के रूप में सुधीर कुमार उपस्थित रहे ।



