
भुसावर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा हनुमानजी जन्मोत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्री राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से चैत्र मास की पूर्णिमा को भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र रूद्रावतार श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में पर्व शक्ति, भक्ति और अटुट सेवा भाव से बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जहां भुसावर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, बनखण्डी वाले हनुमानजी मन्दिर,अथाई वाले हनुमानजी मन्दिर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, भगत राज वाले हनुमानजी मन्दिर, रात वाले हनुमानजी मन्दिर,कुण्डा वाले हनुमानजी मन्दिर, पंजाबी गुरुद्वारा हनुमानजी मन्दिर आदि सहित विभिन्न श्री राम भक्त हनुमान जी मन्दिरों में श्रद्धालुओं, सनातन धर्मप्रेमियों, हनुमानजी भक्त मण्डल द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए दो अप्रैल गुरुवार को हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग में विशेष पूजा अर्चना करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर भगवान से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी जाएगी। वहीं दूसरी ओर भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी एवं पूर्व पार्षद हरीश शर्मा, घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन का शुभारम्भ मंगलवार को देर सायंकाल विधी विधान पूर्वक के साथ पूजा अर्चना कर 36 घन्टे की रामायण पाठ के साथ शुभारंभ हुआ जहां मन्दिर प्रांगण कलयुग केवल नाम आधारा की चौपाई एवं ढोलक, झांझ, मजीरा और घन्टे, घड़ियाल की थाप से गूंज उठा। वहीं एक अप्रैल बुधवार को देर सायं 6:00 बजे मंदिर प्रांगण में फूल बंगला झांकी एवं 56 भोग झांकी सजाते हुए भोग लगाया जाएगा। वहीं 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान की जाएगी। वहीं देर सायं काल 05 बजकर 30 मिनट से बैंड बाजों के साथ आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां के साथ कश्मीर के विभिन्न मार्गो से होकर शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त भगतराज हनुमान जी भक्त मण्डल तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और एक जुट होकर अपनी हाजिरी लगाकर भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी जाएगी।



