खैरथल

किशनगढ़ बास में कांवड़ यात्रियों को सम्मानपूर्वक किया हरिद्वार रवाना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
किशनगढ़ बास। कस्बे के किला मोहल्ला से भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए नवयुवकों की टोली को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
इस अवसर पर बलराम यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल होने की कामना करते हुए कहा कि शिवभक्तों का उत्साह समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करता है।
रवाना होने से पूर्व कांवड़ यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा उनकी सुखद यात्रा की कामना की गई। इस दौरान स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर और जिला सचिव संजय गुर्जर सद्दाम खान अनिल राठौड़ रामनिवास प्रजापत अंतू चोकन गजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिवभक्त एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button